नम आंखों से याद किए गए राष्ट्रीय महानायक////Nitin Gadkari's Vision for Amrit Mahotsav Park Takes Shape: A Bird Habitat and Recreation Space Near Nagpur's Ring Road////राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की////Ministry of Civil Aviation Participates in Special Campaign for Swachhataसंयुक्त राष्ट्र महासभा में ’’शरीफ हुए जलील’’////डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने विश्व बैंक के मार्टिन रायसर के साथ की बैठक//300 करोड़ डॉलर के व्यापार लक्ष्य को प्राप्त करने पर दिया जोर///बिम्स्टेक नेताओं की आगामी शिखर बैठक की तैयारी, जयशंकर ने की अध्यक्षता ///केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने पौधरोपण अभियान का नेतृत्व किया////-चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र मंे सतत निगरानी और सुधार की जरूरत////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
अग्नि 4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण
ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से शुक्रवार को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि प्रक्षेपण के दौरान सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह प्रक्षेपण रणनीतिक बल कमान के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। यह प्रक्षेपण भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक और मील का पत्घ्थर है।

इस वर्ष अप्रैल में भारत में ओडिशा तट के नजदीक अब्दुल कलाम द्वीप से नई पीढ़ी की परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। रणनीतिक बल कमान ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ के साथ मिलकर इस परीक्षण का सफलतापूर्वक संचालन किया। भारत द्वारा विकसित अग्नि मिसाइल लंबी दूरी, परमाणु क्षमता से लैस, सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।(UPDATED ON 7TH SEPTEMBER 24)

---