मोदी और मैंक्रों ने आपसी सम्बंधों की मजबूती पर दिया जोर और कहा..संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जरूरत,भारत को पूरा समर्थन //// -आंखें भर उठी मोदी की शहीद भारतीय सैनिकों को नमन करते हुए////मध्यप्रदेश आईये! उद्योग के लिए अनुकुल वातावरण///अमेरिका ने रची थी मोदी को हराने की साजिश///राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 5वीं बैठक का नई दिल्ली में आयोजन///शाह की मौजूदगी में सहकारिता समितियों को सशक्त करने पर हुई बातचीत//मालदीव के प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की////-छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बेरोजगारों को सशक्त बनाने को हुआ समझौता///वृद्धावस्था स्वास्थ्य सेवा और मादक द्रव्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर ////-अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हमले., अब दंडात्मक कार्रवाई जरूरी-
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
रिकार्ड तोड़ पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहंुचे अयोध्या
नववर्ष 2025 की शुरूआत बुधवार से हुई। यह दिन बुद्धि, तर्क शक्ति, वाणी व संचार के कारक ग्रह बुध देव और प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित है जिसके चलते अयोध्या में पहले दिन 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। भारी भीड़ के चलते सभी वाहनों की एंट्री पर आज रोक लगा दी गई। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में नववर्ष के आगमन की रात इंडिया गेट पर विशेष रूप से रोशनाई की गइ थी और देर रात तक हजारों लोग वहा आमोद-प्रमोद के लिए पहुंचते रहे।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को आधिकारिक तौर पर राम मंदिर खुलने के पहले दिन रिकॉर्ड बन गया। पांच लाख रामभक्तों ने मंदिर खुलने के पहले दिन रामलला के दर्शन किए। अयोध्या पहुंच रही भक्तों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने यहां आने वाले सभी वाहनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

अधिकारियों के अनुसार रामलला का दर्शन करने के लिए मंगलवार सुबह दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। ऐसी स्थिति में प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करनी पड़ी। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं को हल्की चोटें लगने की भी खबर सामने आई। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले लखनऊ से ही लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए स्थिति का जायजा