|
तेजिंदर सिंह एवं आशुतोष दीक्षित ने पदभार संभाला
|
एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने आज नई दिल्घ्ली में भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख का पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने राष्घ्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर सर्वाेच्च बलिदान करने वाले वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की। एयर मार्शल तेजिन्दर सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। 13 जून 1987 को उन्घ्हें भारतीय वायु सेना के युद्धक प्रभाग में शामिल किया गया। साढ़े चार हजार घंटे से अधिक उड़ान के अनुभव के साथ वे श्रेणी (क) के योग्घ्यता प्राप्घ्त उडान अनुदेशक हैं। वे रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्घ्ट्रीय रक्षा कॉलेज के भी पूर्व छात्र हैं। वर्ष 2007 में उन्हें वायु सेना पदक और 2022 में अति विशिष्घ्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भी आज एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 06 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में नियुक्त किया गया था। वायुसेना अधिकारी एक प्रायोगिक परीक्षण पायलट और एक योग्य फ्लाइंग प्रशिक्षक हैं, जिनके पास भारतीय वायुसेना के विभिन्न प्रकार के विमानों पर 3300 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। वह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (बांग्लादेश) और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने ऑपरेशन-सफेद सागर और ऑपरेशन-रक्षक जैसे कई ऑपरेशनों एवं अभ्यासों में सक्रिय रूप से भाग लिया है।
(updated pon 1st september2024)
------------
|
|