महिला एवं बाल विकास सम्मेलन में बच्चों एवं महिलाओं पर हुआ चिंतन
|
|
|
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उदयपुर, राजस्थान में आयोजित चिंतन शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन, केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती अन्नपूर्णा देवी एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने किया। इस शिविर में केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और केंद्र और राज्यों के महिला और बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं।
अपने उद्बोधन केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने महिलाओं और बच्चों के कल्याण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा कि भारत ने जी 20 की अध्यक्षता करते हुए वैश्विक ध्यान महिला विकास से बदलकर महिला नेतृत्व में विकास पर केंद्रित किया, एक दृष्टिकोण जिसे ब्राज़ील ने 2024 में अपनी अध्यक्षता के दौरान मजबूती से समर्थन दिया।
विशेष संबोधन में महिला और बाल विकास राज्य मंत्री, श्रीमती सवित्री ठाकुर ने मंत्रालय की वर्तमान पहलों को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और बच्चों के कल्याण को सुनिश्चित करने के हमारे प्रयास रंग ला रहे हैं। इस शिविर में सहयोगात्मक चर्चाओं और अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से, हम सफल प्रथाओं को व्यापक स्तर पर लागू करने का लक्ष्य रखते हैं।(updated on 11th january 25)
|
|