|
|
Detailed Discussion Forum
|
|
|
-दीपक जोशी, पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश सरकार
हमारे देश ने हमेशा शांति का संदेश दिया है। बांग्लादेश के बहुसंख्यक लोगों याने मुस्लिमों को यह बात ध्यान में रखनी होगी कि वो कभी भारत का हिस्स रहे हैं और पाकिस्तान के जुल्मो-जिहाद को उन्होंने देखा है। वहां के कार्यवाहक सरकार प्रमुख मोहम्मद युनूस को शांति की दिशा में नोबेल पुरस्कार मिला है और वह इस तथ्य को ध्यान में रखें और उन कट्टरपंथियों को नेस्तनाबूद करें जो हिंदुओं पर जुल्म कर रहे हैं। सभी देशवासी इस दिशा में अपना विरोध जता रहे हैं। भारत सरकार ने अपने विदेश सचिव को वहां भेज दिया है और सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने होंगे।
|
|
|