|
|
Detailed Discussion Forum
|
|
|
गौरव सिंह पारधी, विधायक,कटंगी,बालाघाट
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ हमने बालाघाट में सनातन चेतना मंच के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया है। वहां के पीड़ित हिंदुओं के साथ पूरा मध्यप्रदेश और हिंदुस्तान है। केंद्र सरकार इस दिशा में मोदीजी के नेतृत्व में अपना काम कर रही है। हमें उम्मीद है कि आने वाले चंद दिनों में ही कुछ ना कुछ अंतरराष्ट्रीय कदम हमें इस दिशा में दिखायी पड़ेंगे। केंद्र सरकार को अपने दबाव को तेज कर वहां की सरकार को तुरंत इन घटनाक्रमों पर रोक की दिशा में प्रयास तेज कर देना चाहियें। हम लोग पूरी तरह वहां के हिंदुओं के साथ हैं।
|
|
|