42वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला
|
|
|
42वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम नागरिकों के लिए खुला
नयी दिल्ली-राजधानी के प्रगति मैदान में चल रहा 42वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम नागरिकों के लिए खुल गया। आम नागरिक 27 नवंबर तक इस मेले का आनंद ले सकते हैं। इस बार व्यापार मेले की थीम वसुधैव कुटुम्बकम् पर आधारित है, जिसमें 13 देशों के प्रतिनिधि अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं।
कल नई दिल्ली में केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भारत व्यापार संवर्धन संगठन की सराहना करते हुए कहा कि संगठन ने प्रदर्शकों, खरीदारों, विक्रेताओं, वितरकों, ग्राहकों, छोटे और मध्यम उद्यमों, उद्यमियों तथा कारीगरों को एक साथ लाने के लिए उत्कृष्ट प्रयास किए है।
दिल्ली के प्रगति मैदान में 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम उन्होंने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, नवाचारों और रचनात्मक उत्पादों की विविधता को प्रदर्शित करने का एक आदर्श मंच है। उन्होंने कहा कि व्यापार मेले में जम्मू-कश्मीर पवेलियन को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह व्यापार मेला केंद्र शासित प्रदेश की जबरदस्त बाजार क्षमता को बढ़ावा देने और व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए सबसे प्रभावी साधन बन गया है।
(UPDATED ON 19TH NOVE 23)
----------
|
|