भारतीय कंटेंट दुनियाभर के
|
|
|
भारतीय कंटेंट दुनियाभर के दर्शकों के दिलोदिमाग पर छाया हुआ है
नई दिल्ली- “है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं”, भारत की कथा को इस तरह आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कान्स में विख्यात पलाइस डेस फेस्टिवल्स के भारतीय फोरम को संबोधित किया। 6 हजार साल पुरानी संस्कृति और 1.3 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री ठाकुर ने विदेशी और भारतीय फिल्म निर्माताओं, पत्रकारों व प्रतिनिधियों के तौर पर उपस्थित दर्शकों के सम्मुख अपना मुख्य भाषण दिया।
इस सत्र की संचालक सुश्री वाणी त्रिपाठी थीं और पैनल में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्र, लेखक, कवि तथा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी, भारतीय अभिनेता, लेखक, निर्देशक एवं निर्माता आर. माधवन, भारतीय फिल्म निर्माता, अभिनेता, टेलीविजन प्रस्तोता, उद्यमी तथा फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन शेखर कपूर, हॉलीवुड रिपोर्टर के संपादक स्कॉट रॉक्सबर्ग और निर्माता फिलिप एवरिल शामिल थे।
कान्स में भारत की मौजूदा उपस्थिति के बारे में श्री ठाकुर ने कहा, “भारत विश्वभर के दर्शकों को अपने देश की सिनेमाई श्रेष्ठता, तकनीकी कौशल, समृद्ध संस्कृति और किस्सागोई की समृद्ध विरासत देने की मंशा रखता है।” उन्होंने कहा, “भारत की महत्वपूर्ण उपस्थिति, सिर्फ हमारी सिनेमाई श्रेष्ठता, जोकि विभिन्न क्षेत्रों और भाषाओं की फिल्मों के अभिनेताओं व फिल्म निर्माताओं के रूप में मौजूद नहीं है बल्कि ओटीटी मंचों के तौर पर भी है, जिसमें संगीतकारों और लोक कलाकारों की भी सशक्त उपस्थिति है, जो युवा और उम्रदराज सभी वर्ग के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।”(UPDATED ON 19TH MAY 2022)
=======
|
|