|
|
Detailed Discussion Forum
|
|
|
-वाल्मीकी प्रसाद त्रिपाठी-
-विधानसभा-सीधी (विंध्य जनता पार्टी)
---
इस क्षेत्र का भूगोल ऐसा है कि यहां पर राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार किसी का ध्यान नहीं जाता है। इसका कारण यही है कि विंध्य क्षेत्र को स्थानीय राजनीतिज्ञों ने कभी प्रदेश और देश स्तर पर महत्ता नहीं दिलवाई तथा कुंभकर्णी नींद में ही रहे। इसी विषय के तहत पिछले आठ साल से एक अलग विंध्य प्रदेश बनाने की मांग मेरे स्तर पर की जा रही है। अगर यह प्रदेश बनता है तो इस क्षेत्र की प्रगति को कोई रोक नहीं पाएगा। यह क्षेत्र प्रकृति के संसाधनों से भरपूर है। पर सही उपयो कभी नहीं हुआ।
मध्यप्रदेश के कई जिले कटकर इस राज्य में प्रवेश करेंगे तो उन्हें विकास के आवेदन के लिए कई सौ किलोमीटर दूर भोपाल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भोपाल से दूर होने के कारण स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए भोपाल की बजाय उत्तरप्रदेश ज्यादा नजदीक पड़ता है। यहां पर रोजगार के संसाधनों की मौजूदगी है लेकिन उनका सही उपयोग नहीं किया गया। राजनीतिक इच्छा शक्ति के अभाव के कारण यह क्षेत्र पिछड़ता चला गया। यहां पर शिक्षा के संसाधनों का भी अभाव है। उच्च शिक्षा के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं। लड़कियों की शिक्षा के मामले में यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। यहां पर प्रदूषण भी लोगों को प्रभावित कर रहा है। शासकीय अधिकारी इन विषयों को महत्व ही नहीं दे रहे हैं। इन्हीं सारे विषयों को लेकर मैंने चुनाव लड़ा है और उम्मीद करता हॅू कि आने वाले वक्त में यह क्षेत्र विकास से जुड़़ जाए। (updated on 30th nove 23)
|
|
|