मंकीपॉक्स पर कोविड जैसा अलर्ट! केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
|
|
|
दुनिया भर में तेजी से फैल रही खतरनाक बीमारी मंकीपॉक्स का खतरा भारत में भी दिखने लगा है। भारत में इसका पहला मरीज मिला है। इस खतरनाक बीमारी का वायरस अफ्रीका से निकलकर यह यूरोप और अमेरिका तक पहुंच चुका है। अब भारत भी इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट का शिकार हो सकता है। इस बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी कि सामुदायिक स्तर पर मंकीपॉक्स के सभी संदिग्ध मामलों में स्क्रीनिंग और जांच कराई जाए तथा संदिग्ध एवं पुष्ट दोनों मामलों में मरीजों के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन सुविधाएं चिह्नित की जाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने सोमवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में उनसे कहा कि लोगों के बीच किसी भी तरह के अनावश्यक डर को फैलने से रोका जाए। सतर्कता बरतने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। अधिकांश मामले युवा पुरुषों के हैं जिनकी औसत आयु 34 वर्ष (18-44 वर्ष) है। वैश्विक स्तर पर संक्रमण के जिन तरीकों की जानकारी सामने आयी है, उनमें यौन संपर्क सबसे आम है। उसके बाद व्यक्ति-से-व्यक्ति गैर-यौन संपर्क और ऐसे मामलों में, जिसमें कम से कम एक लक्षण की जानकारी सामने आई है, सबसे आम लक्षण चकत्ते हैं, उसके बाद बुखार है।
(updated on 9th sept 24)
-----------
|
|