भारत दुनिया की सबसे तेज़ अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है,-उपराष्ट्रपति
|
|
|
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने कहा है कि भारत अब विश्व की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक निवेश की दृष्टि से भी पसंदीदा देश है। उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दूसरे उत्तरप्रदेश अन्तर्राष्घ्ट्रीय व्यापार मेला-2024 के अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत लगभग चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है और अगले दशक में इसकी विकास दर 8 प्रतिशत रहने की संभावना है। श्री धनखड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 नये औद्योगिक क्षेत्र आकार ले रहे हैं। ये आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सेमीकंडक्टर जैसी उभरती प्रौद्योगिकी को बढावा देंगे।
देश के बुनियादी ढांचे के विकास की प्रशंसा करते हुए, श्री धनखड़ ने सालाना 8 नए हवाई अड्डों, मेट्रो प्रणालियों के तेजी से विस्तार और प्रतिदिन 28 किलोमीटर राजमार्ग के निर्माण का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में आकार ले रहे 12 नए औद्योगिक क्षेत्रों की ओर इशारा किया, जो विनिर्माण को बढ़ावा देंगे और भारत को एआई, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सेमीकंडक्टर जैसी उभरती प्रौद्योगिकी को भुनाने में सक्षम बनाएंगे।
इसके अतिरिक्त, उपराष्ट्रपति ने मेक इन इंडिया से संकल्पना, डिजाइन और मेक इन इंडिया तक भारत की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत अब अपनी अवधारणा के विकास में लगा हुआ है, जिसमें बहुराष्ट्रीय निगम और भारतीय कंपनियां एक सहक्रियात्मक दृष्टिकोण अपना रही हैं।
(updated on 25th sept 24)
|
|