संसद में हुई जम्मू-कश्मीर में स्थानीय चुनाव तुरंत कराने
|
|
|
संसद में हुई जम्मू-कश्मीर में स्थानीय चुनाव तुरंत कराने की मांग
नयी दिल्ली- संसद के बजट सत्र के पांचवां दिन आज जम्मू-कश्मीर के स्थानीय चुनावों (नगर निगम और पंचायत) में आरक्षण को लेकर चर्चा शुरू हुई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कल लोकसभा में जम्मू-कश्मीर लोकल बॉडीज लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2024 पेश किया था। राज्यसभा में कंसीडरेशन द कॉन्स्टीट्यूशन (शेड्यूल्ड ट्राइब्स) ऑर्डर (अमेंडमेंट) बिल 2024 और कॉन्स्टीट्यूशन (शेड्यूल्ड कास्ट्स एंड शेड्यूल्ड ट्राइब्स) ऑर्डर्स (अमेंडमेंट) बिल 2024 पर चर्चा शुरू हुई।
जम्मू कश्मीर बिल पर चर्चा करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता हसनैन मसूदी ने कहा कि सरकार ने अब तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीख तय नहीं की है। आर्टिकल 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराए जाने की अंतिम सीमा तय कर दी थी, लेकिन सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया, ये शर्म की बात है। तृणमूल कांग्रेस केे सौगत रॉय ने आरोप लगाया कि भाजपा को स्थानीय निकाय चुनावों पर विश्वास ही नहीं है। सरकार को जम्मू-कश्मीर में जल्दी चुनाव कराने चाहिए।
(updated on 6th feb 24)
|
|