|
|
Latest Photos
|
|
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्रालय स्थित कक्ष में विधि-विधान से पूजाकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सागर श्रीमती सविता सिंह राजपूत, स्टेट वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पाेरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी, अपर मुख्य सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती स्मिता गाठे भारद्वाज, स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन के प्रबंध संचालक तरूण पिथोड़े सहित स्टेट वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पाेरेशन एवं स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी आज भगवान की पूजा करने के उपरांत मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रमुख सचिव संजय दुबे, ओएसडी ऊर्जा विभाग विजय गौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
|
|
|