वैज्ञानिक समुदाय अनुसंधान के लिए संसाधनों की चिंता न करे////साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अहम पहलू-शाह ///देश में 2030 तक विद्युत वाहनों की वार्षिक बिक्री एक करोड़ तक पहुँचने कीसंभावनागडकरी ///भारतीय नौसेना के मालपे और मुलकी का एक साथ जलावतरण किया गया///रेलवे ट्रेक पर बोल्डर, रहम के काबित नहीं मौत के सौदागर///विकसित राष्ट्र बनाने में पंचायती राज संस्थान अहम भूमिका निभाएं- रंजन सिंह///देश के गृहमंत्री रहे शिंदे ने अपने शब्दों में बताये कश्मीर के पुराने हालात/////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
सस्त ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सर्वाधिक
सस्त ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सर्वाधिक निवेश हो रहा है-


नयी दिल्ली- ऊर्जा क्षेत्र में आगे बढ़ने की देश की प्रतिबद्धता के सिलसिले में गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। देशभर में सस्ती ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस क्षेत्र में इतना निवेश किया जा रहा है, जितना पहले कभी नहीं हुआ। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोवा में ऊर्जा सप्ताह समारोह का उदघाटन करते हुए कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद निम्न कार्बन उत्सर्जन दर 4 प्रतिशत तक बरकरार रखने में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धि के बारे में भी बताया। प्रधानमंत्री ने ऊर्जा संबंधी मुद्दों पर विश्व को दिशा देने में नेतृत्व की भारत की भूमिका को भी रेखांकित किया और ऊर्जा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए देश के समर्पण की बात भी दोहराई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण कालखंड में रहा है। इस वित्तीय वर्ष के पहले छह महीनों में भारत की जीडीपी दर 7.5 प्रतिशत से अधिक हो गई थी। यह विकास दर वैश्विक विकास अनुमान से अधिक है, आज भारत, विश्व में सर्वाधिक तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री ने बताया कि हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी भविष्यवाणी की है कि हम ऐसे ही तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर के आर्थिक विशेषज्ञों का विश्वास है कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की इस विकास गाथा में ऊर्जा क्षेत्र का दायरा व्यापक हो रहा है।(updated on 6th feb 24)