|
|
Detailed Discussion Forum
|
|
|
बेनी प्रसाद चतुर्वेदी
विधानसभा-छतरपुर (सपा)
इस क्षेत्र में मैंने 11 मुद्दों को आधार बनाकर चुनाव लड़ा है। कहने को तो यह क्षेत्र खजुराहो के पास ही है लेकिन इस क्षेत्र की उपेक्षा हमेशा की गई है। यहां के सांसद यहां के मसलों को हल करवाने में कभी भी आगे नहीं रहे। उनका रवैया उदासीन रहा। यहां रोजगार के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया गया। एनटीपीसी के लिए जमीनें अधिग्रहित की गईं लेकिन सारी तैयारियों के बावजूद इस प्रोजेक्ट का कोई अता पता नहीं है। अगर दशक पुराना यह प्रोजेक्ट यहां स्थापित होता तो बेहतर होता।
सैकड़ों स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता एवं अन्यत्र माध्यम से भी रोजगार मिलता। खजुराहो से नजदीक होने के कारण यहां भी सुविधाएं पहुंच सकती थीं लेकिन ना तो खजुराहो का भला हो पाया और ना ही इस क्षेत्र का। खजुराहो में आज भी सप्ताह में 2 दिन ही विमान सेवा है। इस ऐतिहासिक क्षेत्र के विकास के लिए सार्थक प्रयास किए ही नहीं गए। आईये अब बात करते हैं सड़क मार्ग की। सड़कों पर चलकर तो देख लीजिए। सड़कें कब बनती हैं और कब उखड़ जाएं कुछ नहीं कहा जा सकता। कुल मिलाकर कहना यही है कि यह क्षेत्र के नाम पर राजनीतिज्ञों का शिकार होता रहा है। इन्हीं विषयों को आधार बनाकर मैंने चुनाव लड़ा है और मैंे उम्मीद करता हूूं कि क्षेत्रीय मतदाताओं ने इस बार प्रत्याशी चयन में सही निर्णय दिया होगा। (updated on 30th nove 23)
|
|
|