वैज्ञानिक समुदाय अनुसंधान के लिए संसाधनों की चिंता न करे////साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अहम पहलू-शाह ///देश में 2030 तक विद्युत वाहनों की वार्षिक बिक्री एक करोड़ तक पहुँचने कीसंभावनागडकरी ///भारतीय नौसेना के मालपे और मुलकी का एक साथ जलावतरण किया गया///रेलवे ट्रेक पर बोल्डर, रहम के काबित नहीं मौत के सौदागर///विकसित राष्ट्र बनाने में पंचायती राज संस्थान अहम भूमिका निभाएं- रंजन सिंह///देश के गृहमंत्री रहे शिंदे ने अपने शब्दों में बताये कश्मीर के पुराने हालात/////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत-नीदरलैंड ने बैठक की
नयी दिल्ली- रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में नीदरलैंड्स की रक्षा मंत्री सुश्री काजसा ओलोंग्रेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने विशेष रूप से समुद्री एवं औद्योगिक क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बढ़ती सहभागिता का उल्लेख किया और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपार इच्छा व्यक्त की।

रक्षा मंत्री ने सुझाव दिया कि नीदरलैंड्स के मूल उपकरण निर्माताओं को भारतीय विक्रेताओं को अपनी आपूर्ति श्रृंखला में एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता। भारत ने एक जीवंत नवाचार और औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित किया है। दोनों देश कौशल, प्रौद्योगिकी और पैमाने में भारतीय एवं डच साझेदारी को देखते हुए रक्षा उद्योगों व सेमी-कंडक्टर तथा स्वच्छ ऊर्जा के उच्च-तकनीकी क्षेत्रों के बीच अधिक बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए सहमत हुए।
(updated on 23rd feb 24)