नम आंखों से याद किए गए राष्ट्रीय महानायक////Nitin Gadkari's Vision for Amrit Mahotsav Park Takes Shape: A Bird Habitat and Recreation Space Near Nagpur's Ring Road////राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की////Ministry of Civil Aviation Participates in Special Campaign for Swachhataसंयुक्त राष्ट्र महासभा में ’’शरीफ हुए जलील’’////डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने विश्व बैंक के मार्टिन रायसर के साथ की बैठक//300 करोड़ डॉलर के व्यापार लक्ष्य को प्राप्त करने पर दिया जोर///बिम्स्टेक नेताओं की आगामी शिखर बैठक की तैयारी, जयशंकर ने की अध्यक्षता ///केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने पौधरोपण अभियान का नेतृत्व किया////-चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र मंे सतत निगरानी और सुधार की जरूरत////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
समावेशी विकास को लेकर राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन आरम्भ
10वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू हुआ। दो दिन के सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला कर रहे हैं। श्री बिडला इस संगठन के अध्यक्ष भी हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, सभापति, अध्यक्ष और उपसभापति सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का विषय “सतत और समावेशी विकास प्राप्त करने में विधायी निकायों की भूमिका” है।

इस अवसर पर बिडला ने बदलते परिदृश्य के मद्देनजर लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए देश के विधायी निकायों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकियां और संचार माध्यम लोगों के जीवन का हिस्सा बन गए हैं।

यह संगठन वर्ष 2004 में बनाया गया था। वर्तमान में, इसकी 31 सदस्य शाखाएँ हैं। इनमें भारत की संसद और 30 राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश के विधानमंडल शामिल हैं। भारत में यह सम्मेलन दूसरी बार आयोजित हो रहा है।
(UPDATED ON 23RD SEPT 24)
--------------