|
'धरती पर सभी झूठे मरे होंगे तब राहुल का जन्म हुआ होगा-शिवराज सिंह चौहान?
|
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में बहुत कम समय बाकी रह गया है। भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधीphotबड़ा हमला बोला और उन्हें बहुत बड़ा झूठा करार दिया।
बहादुरगढ़ में एक सार्वजनिक सभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी मोदी-विरोध में इतने पागल हो गए हैं कि झूठ बोलते रहते हैं। राहुल गांधी का जन्म तब हुआ होगा जब धरती पर सारे झूठ बोलने वाले हैं मर गए होंगे। शिवराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इन बातों पर शर्म भी नहीं आती है।
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी निशाना साधा है। शिवराज ने कहा- "मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जब तक पीएम मोदी को हटा नहीं देते, तब तक नहीं मरेंगे, दादा प्लीज 1000 साल जियो। क्या राजनीति में इतना गिला होना चाहिए?"(updatged on 2nd october 2024)
===========
|
|