-मध्यप्रदेश के तीन पर्यटन ग्राम राष्ट्रीय स्तर पर ’’सर्वश्रेष्ठ’’ घोषित
|
|
|
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 के विजेताओं की घोषणा की। इनमें मध्यप्रदेश के तीन ग्राम प्राणपुर, सबरवानी और लाडपुरा खास शामिल हैं। ये तीनों ग्राम बंुदेलखंड-चंदेरी-अशोकनगर, सबरवानी-छिंदवाड़ा, लाडपुरा खास-ओरझा में स्थित हैं।
भारत की आत्मा (भारत के गांवों) में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की प्रतियोगिता की शुरूआत की गई थी। इस पहल का मकसद उन गांवों की पहचान करना और उन्हें चिन्हित करना था, जो समुदाय-आधारित मूल्यों और सभी पहलुओं में स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के ज़रिए सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपत्ति को संरक्षित करते हैं और बढ़ावा देते हैं।
वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की प्रतियोगिता के पहले संस्करण में 795 गांवों से आवेदन प्राप्त हुए। सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में, 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कुल 991 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 36 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 की 8 श्रेणियों में विजेताओं के रूप घोषित किया गया।(UPDATED ON 27TH SEPT 24)
---------------
|
|