वैज्ञानिक समुदाय अनुसंधान के लिए संसाधनों की चिंता न करे////साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अहम पहलू-शाह ///देश में 2030 तक विद्युत वाहनों की वार्षिक बिक्री एक करोड़ तक पहुँचने कीसंभावनागडकरी ///भारतीय नौसेना के मालपे और मुलकी का एक साथ जलावतरण किया गया///रेलवे ट्रेक पर बोल्डर, रहम के काबित नहीं मौत के सौदागर///विकसित राष्ट्र बनाने में पंचायती राज संस्थान अहम भूमिका निभाएं- रंजन सिंह///देश के गृहमंत्री रहे शिंदे ने अपने शब्दों में बताये कश्मीर के पुराने हालात/////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
असम राइफल्स जवानों को 13 स्वर्ण और 10 रजत पदक
असम राइफल्स जवानों को 13 स्वर्ण और 10 रजत पदक प्रदान किए गए


अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के. टी. परनायक ने आज राजधानी ईटानगर के राजभवन में आयोजित समारोह में राज्य की असम राइफल्स इकाइयों के अधिकारियों और कर्मियों को राज्यपाल पदक प्रदान किए। इस अवसर पर असम राइफल्स के जवानों को 13 स्वर्ण पदक और 10 रजत पदक प्रदान किए गए।

समारोह में राज्यपाल ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र में असम राइफल्स की सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल ने क्षेत्र के लोगों के लिए कल्याणकारी सेवाएं सफलतापूर्वक संचालित की हैं और लोगों का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि एक सौ 89 वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास में असम राइफल्स की उपलब्धियां उसके सैनिकों की वीरता, साहस और बलिदान को प्रदर्शित करती हैं।(updated on 4th sept 24)

--------------