नम आंखों से याद किए गए राष्ट्रीय महानायक////Nitin Gadkari's Vision for Amrit Mahotsav Park Takes Shape: A Bird Habitat and Recreation Space Near Nagpur's Ring Road////राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की////Ministry of Civil Aviation Participates in Special Campaign for Swachhataसंयुक्त राष्ट्र महासभा में ’’शरीफ हुए जलील’’////डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने विश्व बैंक के मार्टिन रायसर के साथ की बैठक//300 करोड़ डॉलर के व्यापार लक्ष्य को प्राप्त करने पर दिया जोर///बिम्स्टेक नेताओं की आगामी शिखर बैठक की तैयारी, जयशंकर ने की अध्यक्षता ///केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने पौधरोपण अभियान का नेतृत्व किया////-चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र मंे सतत निगरानी और सुधार की जरूरत////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
पाकिस्तान ने कहा मोदीजी, आईये! हमारी सर जमीं पर
अक्टूबर महीने में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक-
पाकिस्तान ने कहा मोदीजी, आईये! हमारी सर जमीं पर


भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कई सालों से रिश्ते तनाव भरे चल रहे हैं। भारत ने दो टूक संदेश दे रखा है कि जब तक पाकिस्तान आतंक को पनाह देना बंद नहीं करता तब तक दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं होंगे। इस बीच पाकिस्तान की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता दिया गया है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अक्टूबर महीने में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक होने जा रही है। इसी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा है।

नयी दिल्ली में प्राप्त खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि 15-16 अक्टूबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजे गए हैं। जहरा बलूच ने बताया है कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है। कुछ देशों ने पहले ही एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने की पुष्टि कर दी है।

शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रिस्तरीय वार्ता और वरिष्ठ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें होंगी। इसमें सदस्य देशों के बीच वित्तीय, आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। संगठन भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान का एक प्रभावशाली आर्थिक व सुरक्षा समूह है।(updated on 29th august 24)
----------