नम आंखों से याद किए गए राष्ट्रीय महानायक////Nitin Gadkari's Vision for Amrit Mahotsav Park Takes Shape: A Bird Habitat and Recreation Space Near Nagpur's Ring Road////राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की////Ministry of Civil Aviation Participates in Special Campaign for Swachhataसंयुक्त राष्ट्र महासभा में ’’शरीफ हुए जलील’’////डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने विश्व बैंक के मार्टिन रायसर के साथ की बैठक//300 करोड़ डॉलर के व्यापार लक्ष्य को प्राप्त करने पर दिया जोर///बिम्स्टेक नेताओं की आगामी शिखर बैठक की तैयारी, जयशंकर ने की अध्यक्षता ///केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने पौधरोपण अभियान का नेतृत्व किया////-चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र मंे सतत निगरानी और सुधार की जरूरत////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महर्षि दयानंद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महर्षि दयानंद सरस्वती समारोह को संबोधित किया


नयी दिल्ली-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मोरबी जिले में उनके जन्म स्थान टंकारा में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी उपस्थित थे। इस समारोह को देखने के लिए दुनिया भर से आर्य समाज के सदस्य बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं। यह महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती समारोह के वार्षिक उत्सव का समापन होगा।

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने 19वीं सदी में देश को सामाजिक न्याय और आधुनिकता का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने अपना पूरा जीवन समाज से कुरीतियों और अंधविश्वासों को मिटाने के लिए समर्पित कर दिया। शिक्षा और महिलाओं तथा उनके सशक्तिकरण के लिए उनकी वकालत का परिणाम आज महिलाओं की प्रगति के रूप में सामने आया है।

राष्ट्रपति ने बाद में सूरत में सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान- एसवीएनआईटी के 20वें दीक्षांत समारोह में 28 छात्रों को स्वर्ण पदक और 1,434 छात्रों को डिग्री प्रदान की ।
(updated on 12th february 2024)