भारत को वापस मिलेंगी ऐतिहासिक 297 धरोहरें-मोदी की अमेरिका यात्रा ने दिखाया असर////क्वाड संगठन हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध-मोदी/// कश्मीर में किनका श्राद्ध करना है ध्यान रखें मतदाता-मोहन यादव////-तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक चलें देश के विभिन्न क्षेत्रों से वंदे भारत ट्रेनें////पर्यटन मंत्री शेखावत ने ब्राजील में जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया////जी-20 में अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्यता महत्वपूर्ण कदम - चावला ////नरेन्द्र मोदी ने सब कुछ संभव बनाया है-धनखड//////-प्रसाद में मांस मिश्रण अस्वीकार्य पर आत्मा में झांके तो सनातनी ////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us

Detailed Discussion Forum
बल मल्कीत सिंह
--भारतीय स्वतंत्रता दिवस, हमारे देश की स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। 1947 में इसी दिन हमारे देश ने ब्रिटिश शासन से आजादी पाई थी। यह दिन हमारे स्वतंत्रता संग्राम के वीर नायकों और उनके बलिदानों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई। स्वतंत्रता दिवस का महत्व सिर्फ ऐतिहासिक ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और प्रगति के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह दिन हमें हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता, समृद्ध विरासत, और एकजुटता का अहसास कराता है। स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि हम सभी भारतीय एक महान देश के नागरिक हैं, और हमें अपने देश की प्रगति और विकास में योगदान देना चाहिए।

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, हमारे गौरव और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। तिरंगे का हर रंग अपने आप में विशेष महत्व रखता है। जैसे-1. ’केसरिया रंग’- यह साहस और बलिदान का प्रतीक है। यह रंग हमें अपने देश के प्रति समर्पण और निष्ठा की भावना का बोध कराता है। इसी प्रकार 2. ’सफेद रंग’- यह शांति और सच्चाई का प्रतीक है। यह रंग हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और 3. ’हरा रंग’-यह समृद्धि और प्रगति का प्रतीक है। यह रंग हमें हरित और समृद्ध भारत की कल्पना करता है। तिरंगे के मध्य में स्थित ’अशोक चक्र’, जो नीले रंग का होता है, न्याय और प्रगति का प्रतीक है। इसमें 24 तीलियाँ होती हैं, जो 24 घंटे की सतत प्रगति और कार्यशीलता का प्रतीक हैं।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर अपने देश के विकास और प्रगति के लिए संकल्प लें। हम सभी को मिलकर गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा और भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों का सामना करना है और इन्हें समाप्त करना है। हमें एकजुट होकर अपने देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करनी है। हम सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान, कला, खेल या किसी भी क्षेत्र में हो, हमें अपनी पूरी क्षमता के साथ योगदान देना चाहिए। इस स्वतंत्रता दिवस पर, तिरंगे के नीचे खड़े होकर हम संकल्प लें कि हम अपने देश को और अधिक मजबूत, समृद्ध और प्रगतिशील बनाएंगे। आइए, हम सब मिलकर भारत को विश्व में एक शक्तिशाली और सम्मानित राष्ट्र बनाने के अपने सपने को साकार करें।
----------------------------
लेखक एवं प्रस्तुति
जाने-माने ट्रासपोर्ट व्यवसायी एवं ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पूर्व प्रेसीडेंट तथा कौर कमेटी के चैयरमेन