वैज्ञानिक समुदाय अनुसंधान के लिए संसाधनों की चिंता न करे////साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अहम पहलू-शाह ///देश में 2030 तक विद्युत वाहनों की वार्षिक बिक्री एक करोड़ तक पहुँचने कीसंभावनागडकरी ///भारतीय नौसेना के मालपे और मुलकी का एक साथ जलावतरण किया गया///रेलवे ट्रेक पर बोल्डर, रहम के काबित नहीं मौत के सौदागर///विकसित राष्ट्र बनाने में पंचायती राज संस्थान अहम भूमिका निभाएं- रंजन सिंह///देश के गृहमंत्री रहे शिंदे ने अपने शब्दों में बताये कश्मीर के पुराने हालात/////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us

Today's Special in Detailed
आईएनएस-मुंबई तीन दिन की यात्रा पर कोलंबो पहुंचा
भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस-मुम्बई तीन दिन की यात्रा पर कल कोलंबो पहुंचा। श्रीलंका की नौसेना ने पोत का स्वागत किया। कोलंबो पहुंचने पर कमान अधिकारी ने पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के रियर एडमिरल डब्ल्यू डी सी यू कुमारसिंघे से पश्चिम नौसेना क्षेत्र के मुख्यालय में मुलाकात की। श्रीलंका नौसेना के कर्मियों ने भी पोत का निरीक्षण किया।

कोलंबों में अपने प्रवास के दौरान आईएनएस-मुम्बई श्रीलंका की वायुसेना के डोर्नीयर समुद्री गश्ती विमान के जरूरी कलपुर्जों की आपूर्ति करेगा। यह विमान दो साल पहले वायु सेना में शामिल किया गया था और समुद्री सीमा की निगरानी तथा तलाशी और बचाव अभियान में इसकी मुख्य भूमिका है। भारतीय नौसेना इस विमान के रखरखाव के लिए तकनीकी सहयोग और कलपुर्जे उपलब्ध कराती है। अपनी यात्रा के दौरान आईएनएस-मुम्बई श्रीलंका की नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास करेगा।

आईएनएस-मुम्घ्बई बृहस्पतिवार को श्रीलंका से स्वदेश के लिए रवाना होगा।
(updated on 27th August 24)