वैज्ञानिक समुदाय अनुसंधान के लिए संसाधनों की चिंता न करे////साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अहम पहलू-शाह ///देश में 2030 तक विद्युत वाहनों की वार्षिक बिक्री एक करोड़ तक पहुँचने कीसंभावनागडकरी ///भारतीय नौसेना के मालपे और मुलकी का एक साथ जलावतरण किया गया///रेलवे ट्रेक पर बोल्डर, रहम के काबित नहीं मौत के सौदागर///विकसित राष्ट्र बनाने में पंचायती राज संस्थान अहम भूमिका निभाएं- रंजन सिंह///देश के गृहमंत्री रहे शिंदे ने अपने शब्दों में बताये कश्मीर के पुराने हालात/////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us

Today's Special in Detailed
भारत की पहली यात्रा पर आएंगे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस जायद
संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान अगले हफ्ते भारत की 2 दिवसीय यात्रा पर आने वाले हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत आने का निमंत्रण दिया था। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। अब वह आगामी 9-10 सितंबर को भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

अबू धाबी के युवराज के रूप में यह संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति की यह पहली भारत यात्रा होगी। उनके साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार 9 सितंबर को अबू धाबी के राष्ट्रपति क्राउन प्रिंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह द्विपक्षीय सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद उनका भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है।

संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे। वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी जाएंगे। 10 सितंबर को, महामहिम एक बिजनेस फोरम में भाग लेने के लिए मुंबई जाएंगे, जिसमें दोनों देशों के बिजनेस लीडर भाग लेंगे। (UPDATED ON 7TH SEPTEMBER 24)
--------