|
देश के गृहमंत्री रहे शिंदे ने अपने शब्दों में बताये कश्मीर के पुराने हालात
|
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के गृहमंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे ने आज अपने मन की बात कहते हुए कश्मीर का जिक्र आने पर कहा कि श्रीनगर के लाल चौक या डल झील पर घूमना उनके लिए.......था। उनके ये शब्द आम बोलचाल की भाषा में थे। हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि मैं तो मजाक कर रहा था।
अपने संस्मरण फाइव डिकेड्स इन पॉलिटिक्स के लॉन्च पर कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने एक किस्सा सुनाया कि पूरा हॉल ठहाके से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री बनने से पहले मैं उनसे (शिक्षाविद विजय धर) मिलने गया था। मैं उनसे सलाह मांगता था। उन्होंने मुझे सलाह दी कि लाल चौक (श्रीनगर में) घूमना नहीं बल्कि जाना और लोगों से मिलना, डल झील घूमना। लेकिन मैं किसे बताऊं कि लाल चौक पर मेरी ..... रही थी। (मैं डरा हुआ था?)।
शिंदे के इस बयान के बाद पूरा हॉल ठहाके मारकर हंसने लगा। हालांकि इसके बाद शिंदे ने कहा कि यह सिर्फ आपको हंसाने के लिए कहा था, लेकिन एक पूर्व पुलिसकर्मी इस तरह नहीं बोल सकता। शिंदे ने ये बातें राशिद किदवई की किताब के विमोचन के मौके पर कहीं।
(updated on 10th septmber 24)
|
|