नम आंखों से याद किए गए राष्ट्रीय महानायक////Nitin Gadkari's Vision for Amrit Mahotsav Park Takes Shape: A Bird Habitat and Recreation Space Near Nagpur's Ring Road////राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की////Ministry of Civil Aviation Participates in Special Campaign for Swachhataसंयुक्त राष्ट्र महासभा में ’’शरीफ हुए जलील’’////डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने विश्व बैंक के मार्टिन रायसर के साथ की बैठक//300 करोड़ डॉलर के व्यापार लक्ष्य को प्राप्त करने पर दिया जोर///बिम्स्टेक नेताओं की आगामी शिखर बैठक की तैयारी, जयशंकर ने की अध्यक्षता ///केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने पौधरोपण अभियान का नेतृत्व किया////-चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र मंे सतत निगरानी और सुधार की जरूरत////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
कोयला मंत्रालय ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया
कोयला मंत्रालय ने आज एक पेड़ माँ के नाम पहल के तहत मिलेनियम पार्क में वृक्षारोपण अभियान चलाया। यह कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा अभियान का एक हिस्सा है, जिसका लक्ष्य स्वच्छ और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना है।

मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांता राव ने वृक्षारोपण अभियान की अगुवाई की और कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में एक छोटा पौधा लगाया। कोयला मंत्रालय के अधिकारियों की सक्रिय साझेदारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके सामूहिक समर्पण को दर्शाया। यह साझेदारी मंत्रालय की अपने खनन कार्यों में संाारणीय प्रथाओं को एकीकृत करने की कटिबद्धता की पुष्टि करती है और राष्ट्र के स्वच्छ और हरित मिशन का समर्थन करने में ऐसी पहलों के महत्व को उजागर करती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी ष्एक पेड़ मां के नाम अभियान के एक हिस्से के रूप में, केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 25 जुलाई 2024 को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, धनबाद से वृक्षारोपण अभियान 2024 को शुरू किया था। उद्घाटन के दिन, सार्वजनिक क्षेत्र के कोयला/लिग्नाइट उपक्रमों ने सामूहिक रूप से 10 लाख से अधिक पौधे लगाए और वितरित किए। कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में, इन सार्वजनिक उपक्रमों ने अपने प्रयास जारी रखे हैं और वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 31 अगस्त 2024 तक खनन क्षेत्रों में और उसके आसपास 1,388 हेक्टेयर भूमि पर 33 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। (updated on 21st september 2024)
---