|
-कोलकता रेप मर्डर केस से राष्ट्रपति हुई व्यथित,बोलीं-बस
|
-कोलकता रेप मर्डर केस से राष्ट्रपति हुई व्यथित,बोलीं-बस अब बहुत हो गया
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और बेरहमी से हत्या के मामले में लगातार विरोध और प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, अब इस मामले में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि वह इस घटना से निराश और भयभीत हैं। राष्ट्रपति ने मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि बस अब बहुत हो गया। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर व्यथित हैं।
महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा है कि समाज को ‘ईमानदार, पूर्वाग्रहरहित आत्मावलोकन’ की जरूरत है और खुद से कुछ कड़े सवाल पूछने की जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा है कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि निंदनीय मानसिकता महिलाओं को कमतर इंसान, कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि निर्भया केस के बाद से 12 वर्षों में, समाज द्वारा अनगिनत बलात्कारों को भुला दिया गया है। यह भूलने की बीमारी घृणित है। राष्ट्रपति ने कहा कि इतिहास का सामना करने से डरने वाले समाज सामूहिक भूलने की बीमारी का सहारा लेते हैं; अब समय आ गया है कि भारत इतिहास का सामना करे। राष्ट्रपति ने कहा कि हमें इस विकृति से व्यापक तरीके से निपटना चाहिए ताकि इसे शुरू में ही रोका जा सके।
(updated on 28th August 2024)
------------------
|
|