श्रीमती अलका उपाध्याय ने
|
|
|
श्रीमती अलका उपाध्याय ने पशुधन गणना के लिए संवेदीकरण बैठक की अध्यक्षता की
नयी दिल्ली -पशुपालन एवं डेयरी विभाग की सचिव श्रीमती अलका उपाध्याय ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी समिति के सदस्यों के साथ 21वीं पशुधन गणना के लिए संवेदीकरण बैठक की अध्यक्षता की। 21वीं पशुधन गणना के लिए आयोजित संवेदीकरण बैठक में 21वें एलसी के मंतव्य को पूरा करने के लिए तैयार सर्वेक्षण कार्यक्रम पर चर्चा करना, 21वीं पशुधन गणना के लिए राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ-साथ पशुपालन और डेयरी विभाग की तैयारियां के विषय पर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग की अपर सचिव सुश्री वर्षा जोशी, पशुपालन आयुक्त सह टीसीडी अध्यक्ष डॉ. अभिजीत मित्रा, पशुपालन एवं मत्स्यपालन विभाग के सलाहकार (सांख्यिकी) जगत हजारिका और केंद्र तथा राज्य सरकारों के प्रमुख सचिव, सचिव, आयुक्त, निदेशक और अन्य वरिष्ठ सदस्यों सहित एनएडी-एमओएसपीआई, पंचायती राज मंत्रालय के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
(updated on 8th feb 24)
|
|