नारी शक्ति वंदन विधेयक की
|
|
|
नारी शक्ति वंदन विधेयक की वजह से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी
नयी दिल्ली-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि संसद ने नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित कर दिया है और इसके परिणामस्वरूप आने वाले वर्षों में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ जाएगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सहयोग से अमृत काल के लक्ष्य निर्धारित करते हुए विकसित भारत की प्रगति और मजबूत होगी। उपराष्ट्रपति गोंदिया शैक्षणिक संस्थान के संस्थापक मनोहरभाई पटेल की 118वीं जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के गोंदिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गोंदिया और भंडारा जिले के मेधावी छात्रों, एथलीटों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उपराष्ट्रपति तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया।
उपराष्ट्रपति ने किसान कल्याण के लिए महाराष्ट्र राज्य द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि, केंद्र सरकार किसान सम्मान योजना के माध्यम से देश के किसानों को सालाना छह हजार रुपये देती है, लेकिन महाराष्ट्र ने भी नमो किसान सम्मान योजना के माध्घ्यम से प्रदेश के किसानों को अतिरिक्त छह हजार रुपये देकर किसानों को बडी राहत दी है। अपने एक दिवसीय दौरे मे उपराष्ट्रपति ने गोंदिया में राष्ट्रीय उड़ान प्रशिक्षण संस्थान के कैडेटों से भी बातचीत की।
(updated on 12th february 2024)
|
|