अबू धाबी के क्राउन प्रिंस नाहयान ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
|
|
|
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति भवन में यूएई नेतृत्व की तीसरी पीढ़ी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, जो उच्च स्तरीय जुड़ाव की लंबी परंपरा को जारी रखे हुए है जो यूएई के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप है।
राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले एक दशक में हमारे ऐतिहासिक लेकिन दूरदर्शी द्विपक्षीय संबंधों में बदलाव आया है, जिसे दोनों देशों के दूरदर्शी नेतृत्व ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि क्राउन प्रिंस की यात्रा के दौरान, हमने सहयोग के नए क्षेत्रों में कई समझौतों के माध्यम से इस साझेदारी को और आगे बढ़ाया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों से लोगों के बीच संबंध इस रिश्ते का आधार हैं। यूएई में 35 लाख से अधिक भारतीय नागरिक रहते हैं। उन्होंने यूएई नेतृत्व कीे कोविड महामारी के कठिन समय के दौरान की गई विशेष देखभाल के लिए सराहना की।
(updated on 9th sept 24)
|
|