एचआईवी/एड्स को समाप्त करने को भारत प्रतिबद्ध-अनुप्रिया /////भारत दुनिया की सबसे तेज़ अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है,-उपराष्ट्रपति ///ब्रिटिश काउंसिल के सहयोग से वीमेन इन स्पेस लीडरशिप कार्यक्रम आरम्भ///श्रम सचिव ने ईएलआई योजना पर ईपीएफओ अधिकारियों के साथ बैठक की////लिंग आधारित हिंसा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर ///8 लोगों की मौत लापरवाही एवं नियम अवहेलना का परिणाम है/////सिडनी, में व्यापार संवर्धन के लिए कार्यालय स्थापना -गोयल////अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में भाग लिया/////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
राज्यसभा उपचुनाव-12 सीटों में भाजपा के 5 कैंडिडेट
राज्यसभा उपचुनाव-12 सीटों में भाजपा के 5 कैंडिडेट निर्विरोध जीते

9 राज्यों की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ही भाजपा के 5 कैंडिडेट निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन, बिहार से उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं। पांचों कैंडिडेट्स को जीत का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है।

अब असम, महाराष्ट्र की दो-दो सीट, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की एक-एक सीट पर 3 सितंबर को उपचुनाव होना है।

बिहार से उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा: बिहार से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मंगलवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तारीख थी। इन दोनों के अलावा किसी ने भी नामांकन नहीं किया। इसलिए नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद उन्हें जीत का सर्टिफिकेट विधानसभा सचिव की ओर से दे दिया गया।

राज्यसभा में उपेंद्र कुशवाहा का 2 साल, जबकि मनन मिश्रा का 4 साल कार्यकाल रहेगा। राजद नेत्री मीसा भारती और बीजेपी नेता विवेक ठाकुर का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ये दोनों सीटें खाली हुईं थी। अब राज्यसभा में बिहार से एनडीए का 10 सीटों पर कब्जा हो गया है। अभी बिहार में राज्यसभा की 16 सीटें हैं।
(updated on 27th August 24)
========