अग्नि 4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण
|
|
|
ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से शुक्रवार को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि प्रक्षेपण के दौरान सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह प्रक्षेपण रणनीतिक बल कमान के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। यह प्रक्षेपण भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक और मील का पत्घ्थर है।
इस वर्ष अप्रैल में भारत में ओडिशा तट के नजदीक अब्दुल कलाम द्वीप से नई पीढ़ी की परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। रणनीतिक बल कमान ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ के साथ मिलकर इस परीक्षण का सफलतापूर्वक संचालन किया। भारत द्वारा विकसित अग्नि मिसाइल लंबी दूरी, परमाणु क्षमता से लैस, सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।(UPDATED ON 7TH SEPTEMBER 24)
---
|
|