PM lays foundation stone and inaugurates various projects in Jharkhand//// Modi takes part in cleanliness drive with youngsters ////Modi receives congratulatory messages on Swachh Bharat Mission///Coal Ministry Successfully Concludes Swachhta Hi Seva Campaign/////'धरती पर सभी झूठे मरे होंगे तब राहुल का जन्म हुआ होगा-शिवराज सिंह चौहान?////-धर्मस्थलों में युवतियों एवं बच्चों की मौजूदगी खुली किताब की तरह हो//////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सच में बड़ी ताकत है इससे कानूनी बिरादरी सशक्‍त बनती है। आज हैदराबाद में नलसर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने समाज के सबसे निचले पायदान जी रहे वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्‍होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की सराहना की और उनसे महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके खिलाफ सभी को मिलकर काम करना चाहिए।उन्होंने छात्रों से राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने करने दिशा में प्रयास करने का आहवान भी किया।

दीक्षांत समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किये। तेलंगाना के राज्यपाल, जिष्णु देव वर्मा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री, ए. रेवंत रेड्डी, न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और नलसर विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक अराधे भी इस मौके पर उपस्थित थे।
(UPDATED ON 28TH SEPT 24)

=========