वैज्ञानिक समुदाय अनुसंधान के लिए संसाधनों की चिंता न करे////साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अहम पहलू-शाह ///देश में 2030 तक विद्युत वाहनों की वार्षिक बिक्री एक करोड़ तक पहुँचने कीसंभावनागडकरी ///भारतीय नौसेना के मालपे और मुलकी का एक साथ जलावतरण किया गया///रेलवे ट्रेक पर बोल्डर, रहम के काबित नहीं मौत के सौदागर///विकसित राष्ट्र बनाने में पंचायती राज संस्थान अहम भूमिका निभाएं- रंजन सिंह///देश के गृहमंत्री रहे शिंदे ने अपने शब्दों में बताये कश्मीर के पुराने हालात/////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
डॉ.मांडविया ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित
डॉ.मांडविया ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भारतीय हॉकी टीम को सम्मानित किया। डॉ. मांडविया ने टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर उनके असाधारण प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

डॉ. मांडविया ने कहा, पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।ष् उन्होंने कहा,ष्यह विजय आपकी लगन, टीम वर्क और अदम्य भावना का प्रमाण है। आपने भारत को अपार गौरव दिलाया है और लाखों युवा एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है।

डॉ. मांडविया ने टीम की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम के अनथक प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने भारत में हॉकी के विकास और देश की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। डॉ. मांडविया ने जोर देते हुए कहा, ष्हॉकी हमारे लिए सिर्फ एक खेल से कहीं बढ़कर है - यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। टीम द्वारा दिखाई गई कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और जुनून के कारण यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। आपने विश्व को दिखाया है कि दृढ़ संकल्प और लगन के साथ क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।(updated on 10th August 24)