लक्ष्य मोदी का, कमान संभाली शिवराज ने
|
|
|
केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद से शिवराज सिंह चौहान लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने दोनों मंत्रालयों के सफाईकर्मी से लेकर सेक्रेट्री स्तर तक के कर्मचारियों और अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय के दोनों राज्य मंत्री भी शामिल हुए। कृषि एवं ग्रामीण विकास, प्ब्।त् के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चर्चा की।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से किसानों और ग्रामीण विकास को लेकर बड़े ऐलान किए। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के संबोधन में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए जो विजन दिया गया है, उसे पूरा करने का संकल्प भी लिया गया। इसके साथ ही 2047 के रोड मैप और विकसित भारत के संकल्पों की पूर्ति के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा करने का भी निश्चय लिया गया।
चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा हमें तीन गुना काम करना है। ऐसे में हम उनके मार्गदर्शन में तीन गुना परिश्रम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि कि हम मिलकर काम करेंगे। उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने सभी कर्मचारियों अधिकारियों को भी संकल्प दिया।(UPDATED ON 16TH AUGUST 24)
-------------
|
|