|
|
अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति से फोन पर हुई बातचीत-
|
|
|
अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति से फोन पर हुई बातचीत-मोदी के प्रयासों को सराहा अमरीका और रूस ने
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है तो वहीं अमेरिका हथियारों के माध्यम से यूक्रेन को मदद कर रहा है। परिणाम यह हुआ है कि ना तो यूक्रेन हार रहा है और ना ही रूस को विजय मिल पा रही है। परिणाम यह हुआ है कि जिस युद्ध के सप्ताह भर में समाप्त होने के चांसेस थे उसे दो वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। आन,बान और शान के इस युद्ध में अमेरिका तथा रूस के बीच संवाद तथा यूक्रेन एवं रूस के बीच सुलह तथा शांति मसले को लेकर भारत की अहमियत बढ़ गई है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका तथा रूस के राष्ट्रपतियों के साथ फोन पर बातचीत हुई। मोदी ने बाइडन तथा पुतिन को स्पष्ट कर दिया कि अब यह युद्ध रूकना चाहिये और इसीलिए पांच दिन पहले उन्होंने यूक्रेन पहुंचकर शांति का रास्ता निकालने के लिए वहां के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले थे।
अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बातचीत में उन्होंने यूक्रेन की स्थिति सहित क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। अमरीका के राष्ट्रपति ने श्री मोदी को टेलीफोन किया था। उनसे वार्ता में श्री मोदी ने लोकतंत्र, विधि सम्मत शासन और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों के साझा मूल्यों पर आधारित भारत-अमरीकी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता की सराहना की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई उल्लेखनीय प्रगति की समीक्षा की और इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत-अमरीकी साझेदारी का उद्देश्य दोनों देशों के लोगों के साथ ही संपूर्ण मानवता का कल्याण है।
इसके बाद मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध के अलावा कई अहम मुद्दों को लेकर बातचीत हुई है। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को बताया कि भारत शांतिपूर्ण समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर भी बात हुई है। रूसी राष्ट्रपति से बातचीत की जानकारी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी।(updated on 27th August 24)
----------------
|
|
|