संयुक्त राष्ट्र महासभा में जब बोलेंगे मोदी,सुनेगी दुनिया////-हमें कब नक्सलियों से मिलेगा छुटकारा...?40 साल से आतंक का दंश झेल रहे लोगों का दर्द उभरा राष्ट्रपति के समक्ष///-अब हिंदुस्तान से डरने लगा है पाकिस्तान-अमित शाह///कोयला मंत्रालय ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया///वन्यजीव आवासों के संपूर्ण विकास का 100 दिन का लक्ष्य हासिल///भारत और ब्राजील ने ऊर्जा क्षेत्र में मौजूदा सहयोग की समीक्षा की////अमर प्रीत सिंह अगले वायु सेना प्रमुख नियुक्त////सीएम की कोशिश बेहतर पर समय-सीमा जरूरी है /////Union Minister Sonowal Inaugurates ‘Swachhata Hi Sewa’ Campaign /////वैश्विक खाद्य विनियामक शिखर सम्मेलन को अनुप्रिया सिंह ने संबोधित किया////भारत सहित वैश्विक स्तर पर आपदाओं की बढ़ती संख्‍या चिंता-मिश्रा/////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
राज्यसभा उपचुनाव-12 सीटों में भाजपा के 5 कैंडिडेट
राज्यसभा उपचुनाव-12 सीटों में भाजपा के 5 कैंडिडेट निर्विरोध जीते

9 राज्यों की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ही भाजपा के 5 कैंडिडेट निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन, बिहार से उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं। पांचों कैंडिडेट्स को जीत का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है।

अब असम, महाराष्ट्र की दो-दो सीट, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की एक-एक सीट पर 3 सितंबर को उपचुनाव होना है।

बिहार से उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा: बिहार से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मंगलवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तारीख थी। इन दोनों के अलावा किसी ने भी नामांकन नहीं किया। इसलिए नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद उन्हें जीत का सर्टिफिकेट विधानसभा सचिव की ओर से दे दिया गया।

राज्यसभा में उपेंद्र कुशवाहा का 2 साल, जबकि मनन मिश्रा का 4 साल कार्यकाल रहेगा। राजद नेत्री मीसा भारती और बीजेपी नेता विवेक ठाकुर का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ये दोनों सीटें खाली हुईं थी। अब राज्यसभा में बिहार से एनडीए का 10 सीटों पर कब्जा हो गया है। अभी बिहार में राज्यसभा की 16 सीटें हैं।
(updated on 27th August 24)
========