आज की कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग और अर्बन नक्सली-मोदी///जम्मू-कश्मीर में आतंक की वजह इस्लामिक स्टेट और अलकायदासमूह //-विकास की दिशा में जातिगत दबंगई खत्म करना आवश्यक/// खेती को लाभप्रद बनाने के अलावा, तीन अन्य बड़ी चुनौतियां-राष्ट्रपति//भारत अगले साल विश्व मनोरंजन शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा///वर्ल्ड फूड इंडिया में एपीडा पवेलियन में कृषि-खाद्य पेशकश प्रदर्शित////नाबालिगों के लिए एनपीएस वात्सल्य पेंशन योजना शुरू////नड्डा ने वैश्विक खाद्य नियामक सम्मेलन के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया/////अंडमान एवं निकोबार के 21 द्वीपों के नये नामों की वर्षगांठ पर ’अभियान परमवीर’ लॉन्च ////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
आज की कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग और अर्बन नक्सली-मोदी
पीएम मोदी ने आज कहा कि आज की जो कांग्रेस पार्टी है ये वो कांग्रेस नहीं है, जिससे कभी महात्मा गांधी जैसे महापुरुष जुड़े थे। ये वो कांग्रेस है, जिसे टुकड़े-टुकडे़ गैंग और अर्बन नक्सल के लोग चला रहे हैं।

वर्धा में पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी में आस्था और संस्कृति का जरा सा भी सम्मान होगा वो पार्टी कभी गणपति पूजा का विरोध नहीं कर सकती। आज की कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है। महाराष्ट्र की धरती गवाह है कि आजादी की लड़ाई में लोकमान्य तिलक के नेतृत्व में गणपित उत्सव भारत की एकता का उत्सव बन गया था। गणेश उत्सव में हर एक समाज और हर वर्ग के लोग एक साथ जुड़ते थे। इसलिए कांग्रेस पार्टी को गणपति पूजा से भी चिढ़ है।
(updated on 20th Sept 24)
--------------