वस्त्र मंत्रालय स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुआ
|
|
|
वस्त्र मंत्रालय ने श्स्वच्छता ही सेवा 2024श् अभियान के हिस्से के रूप में, अपने कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और संबद्ध संगठनों में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पहल की एक विस्तृत श्रृंखला का आयोजन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ और हरित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, मंत्रालय के प्रयासों का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति निरंतरता के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इसी संदर्भ में श्कचरे से संपदाश् विषय के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने भाग लिया। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के सभी परिसरों में छात्रों ने कचरे से संपदा गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने कपड़े, कागज और प्लास्टिक जैसे अपशिष्ट पदार्थों को उपयोगी उत्पादों, सजावटी वस्तुओं, भित्तिचित्रों और मूर्तियों में बदलकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। इस पहल ने न केवल पर्यावरण चेतना को बढ़ावा दिया बल्कि कचरे के बेहतर उपयोग के अभिनव तरीकों से लोगों को अवगत भी कराया।
(UPDATED ON 23RD SEPT 24)
---------
|
|