वैज्ञानिक समुदाय अनुसंधान के लिए संसाधनों की चिंता न करे////साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अहम पहलू-शाह ///देश में 2030 तक विद्युत वाहनों की वार्षिक बिक्री एक करोड़ तक पहुँचने कीसंभावनागडकरी ///भारतीय नौसेना के मालपे और मुलकी का एक साथ जलावतरण किया गया///रेलवे ट्रेक पर बोल्डर, रहम के काबित नहीं मौत के सौदागर///विकसित राष्ट्र बनाने में पंचायती राज संस्थान अहम भूमिका निभाएं- रंजन सिंह///देश के गृहमंत्री रहे शिंदे ने अपने शब्दों में बताये कश्मीर के पुराने हालात/////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
राष्ट्रपति ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्यों को
राष्ट्रपति ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया


न्यूजीलैंड की अपनी यात्रा के अंतिम दिन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन तथा संसद सदस्य सौमित्र खान और जुगल किशोर भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर न्यूजीलैंड के सभी भागों से ऑकलैंड आए भारतीय समुदाय के उत्साही सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने न्यूजीलैंड के विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उनकी सराहना की। व्यापार से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा से लेकर प्रौद्योगिकी तक, उनका योगदान अमूल्य है। राष्ट्रपति ने भारतीय समुदाय के समर्पण, कड़े परिश्रम और रचनात्मक भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये मूल्य हमें पीढ़ियों से मार्गदर्शन देते रहे हैं और भविष्य में भी हमें प्रेरित करते रहेंगे।

राष्ट्रपति ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों की तीव्र प्रगति पर प्रसन्नता व्यघ्त की। उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय यात्राओं और प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान ने दोनों देशों के बीच समझ को गहरा करने और सहयोग के नए रास्ते खोलने में योगदान दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की सरकार और लोगों की उनकी समावेशी और स्वागत करने वाली भावना की प्रशंसा की, जिससे भारतीय समुदाय को फलने-फूलने और समृद्ध होने में मदद मिली।\
(updated on 9th august 24)