आज की कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग और अर्बन नक्सली-मोदी///जम्मू-कश्मीर में आतंक की वजह इस्लामिक स्टेट और अलकायदासमूह //-विकास की दिशा में जातिगत दबंगई खत्म करना आवश्यक/// खेती को लाभप्रद बनाने के अलावा, तीन अन्य बड़ी चुनौतियां-राष्ट्रपति//भारत अगले साल विश्व मनोरंजन शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा///वर्ल्ड फूड इंडिया में एपीडा पवेलियन में कृषि-खाद्य पेशकश प्रदर्शित////नाबालिगों के लिए एनपीएस वात्सल्य पेंशन योजना शुरू////नड्डा ने वैश्विक खाद्य नियामक सम्मेलन के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया/////अंडमान एवं निकोबार के 21 द्वीपों के नये नामों की वर्षगांठ पर ’अभियान परमवीर’ लॉन्च ////
Home | Latest Articles | Latest Interviews |  Past Days News  | About Us | Our Group | Contact Us
राष्ट्रपति ने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल के 21वें दीक्षांत
राष्ट्रपति ने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया


राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।
छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आज वे इतने सक्षम हो गए हैं कि वे अपने व्यक्तित्व और ज्ञान से देश-विदेश में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। वे नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग के माध्यम से प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा, कानून, सामाजिक विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि सिम्बायोसिस इंटरनेशनल में पढ़ने वाले लगभग 33000 विद्यार्थियों में लड़के और लड़कियों की संख्या लगभग बराबर है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की प्रगति न केवल नागरिकों के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह देश के विकास का एक महत्वपूर्ण मानक भी है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि सिम्बायोसिस डीम्ड यूनिवर्सिटी लैंगिक समानता को प्राथमिकता दे रही है और लड़कियों की शिक्षा के लिए उचित माहौल और सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनके लिए सुरक्षित और सहायक वातावरण बनाने का आग्रह किया।(updatedon3rd sept 24)
-------