|
|
Detailed Discussion Forum
|
|
|
उम्मीदवार-निशांत पाठक
-विधानसभा दमोह
इस विधानसभा क्षेत्र में किसानों और आदिवासियों के साथ हमेशा से अन्याय होता रहा है। मात्र 10 हजार रूपये के लोन के लिए किसानों को डिफाल्टर घोषित किया गया है जिसके कारण वे किसानी और अन्य कार्य में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उन्हें बैंकों से लोन ही नहीं मिल पा रहा है। यही स्थिति आदिवासियों के साथ है। उनके जीवन स्तर को सुधारने के प्रयास नहीं किए गए हैं। जहां तक क्षेत्र में सड़कों की बात है तो वह भी ठीक नहीं हैं। सड़कों के हालात बहुत ही बदतर हैं जिन पर चलना भी मुश्किल होता है। यही स्थिति रोजगार के स्तर पर है। स्थानीय लोगों के पास रोजगार की कमी है। मैं इन्हीं परेशानियों को एक जनप्रतिनिधि के रूप में खत्म करना चाहता हॅू। क्षेत्र में गौमाता की स्थिति भी खराब है। सड़कों पर उन्हें चक्रमण करते देखा जा सकता है। उनके भोजन और शेल्टर की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसी प्रकार किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। औने पौने दामों पर उनकी फसल खरीदी जाती है और उसका भुगतान भी एक समस्या है। मेरा तो निर्वाचन आयोग को सुझाव है कि वह उम्मीदवारी के आवेदन में उम्मीदवारों से यह भी सवाल करे कि आखिर किन मुद्दों पर क्यों वह चुनाव लड़ना चाहते हैं।(updated ion 23rd nove 23)
----------
|
|
|