|
|
Detailed Discussion Forum
|
|
|
-सूरज भाभर-
विधानसभा-सैलाना (निर्दलीय)
मेरे विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं तो बहुत सारी हैं लेकिन मैं सबसे पहले बात यह करूंगा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव के कारण मेरा विधानसभा क्षेत्र विकास नहीं कर पाया है। सरकार की ओर से कितनी और क्या योजनाएं किस वर्ग और किन लोगों के लिए हैं इसकी जानकारी कुछ लोगों को होती है जबकि अधिसंख्य लोग जानकारी से अनभिज्ञ होते हैं। योजनाओं की मौजूदगी के बावजूद अगर जनता को उनका लाभांश नहीं मिल पा रहा है तो इसमें प्रशासन की गलती सबसे अधिक है। इसी प्रकार सरकारी स्तर पर भ्रष्टाचार एक आम बात हो चुकी है। मेरा उद्देश्य यही रहा कि चुनाव के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। अब बात मैं विधायक निधि की करूंगा। इस निधि का उपयोग विधायक किस तरह से और किन लोगों के लिए करते हैं इसे कभी सार्वजनिक नहीं किया जाता है। क्षेत्र में सरकारी स्कूल हैं लेकिन दक्ष और पर्याप्त स्टाफ की कमी देखी जा सकती है। परिणाम यह हो रहा है कि विद्यार्थी उत्तीर्ण जरूर हो रहे हैं लेकिन ’’ज्ञान से शिक्षित’’ नहीं। इसी प्रकार क्षेत्र में बिजली की समस्या एक विकराल समस्या है जिसका प्रभाव क्षेत्र में खेती, किसानी, व्यापार और उद्योग पर पड़ रहा है।(updated on 24th nove 23)
---------------
|
|
|