|
|
Detailed Discussion Forum
|
|
|
-राजेश कुशवाहा-
विधानसभा-दिमनी (बहुजन मुक्ति पार्टी)
-यह विधानसभा क्षेत्र इस वक्त देश का आकर्षण बना है क्योंकि यहां से सत्तारूढ़ दल के मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र की दुर्गती को लेकर ही मैं उम्मीदवार बना हॅू। यहां पर सर्वत्र कच्ची सड़कें, राशन वितरण के प्रति शिकायतें, चिकित्सा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, अधिकांश ग्रामीणों के टूटे फूटे मकान देखे जा सकते हैं। मेरा ध्यान इन्हीं विषयों पर है। अगर मैं विजयी होता हॅू तो इस इलाके में गरीबी की रेखा के नीचे रहने वालों को निःशुल्क पट्टे दिये जाएंगे और गरीब ग्रामीण लड़कियों की शादी का सारा भार सरकार को उठाना होगा। यहां की मुख्य समस्या यह है कि यहां पर गरीबी है और ग्रामीणों पर कई तरह के कर्ज हैं जिनमें वो जकड़े हुए हैं। उनकी कई पीढ़ियां इसी कर्ज और ब्याज का सामना कर रही हैं। लोगों की सेवा मेरा उद्देश्य है। करीब 450 गांवों में मैंने प्रचार किया और ग्रामीणों ने अपने दिल की बात मुझसे कही है जो कि परिणाम के रूप में दिखाई पड़ेगी। (updated on 26th nove 23)
--------------
|
|
|