|
|
Detailed Discussion Forum
|
|
|
नीरव हैतवाल
विधानसभा भोपाल मध्य(बीजीवीपी)
भोपाल मध्य अर्थात भोपाल का ह्दय स्थल लेकिन इस विधानसभा की मुख्य समस्याओं की ओर कभी ध्यान स्थानीय स्तर पर नहीं दिया गया। अधिकारी आखिर जनता के हितों से जुड़े निर्णय लेने में क्यों हिचकिचाते हैं। इसका शाश्वत उदाहरण है इस क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण और उसके कारण अस्तव्यस्त यातायात। रैहड़ी वालों को निश्चित स्थान दे दीजिए। इसी प्रकार मल्टी लेबल पार्किंग खाली पड़ी हैं लेकिन लोग अपने वाहन वहां पर खड़े नहीं करते हैं। करोड़ों रूपये खर्च करने के बावजूद निगम और अन्य एजेंसियां वाहन स्वामियों को इन पार्किंग तक क्यों नहीं पहुंचा पा रही हैं? इसका कारण यह भी है कि प्रत्येक घंटे के हिसाब से जो रूपये लिये जाते हैं वो काफी अधिक हैं।
प्रशासन को इस दिशा में ठोस निर्णय लेने होंगे। मुख्यमंत्रीजी ने लाड़ली बहन योजना आरम्भ की। भविष्य में इस योजना का क्या होगा पता नहीं लेकिन अगर इसी धनराशि में महिलाओं के लिए स्वरोजगार के कुछ उपाय कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाता तो इन बहनों का भविष्य संवर जाता। भोपाल में अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस है लेकिन मेरा सुझाव है कि रिटायर्ड पुलिस और सैन्य कर्मियों की सेवाएं महिला सुरक्षा में ली जानी चाहिए और मैंने अपने चुनाव प्रचार में इन्हीं विषयों को उठाया। प्रदेश में रैबड़ियां बांटने का काम नहीं होना चाहिए। चुनाव के वक्त घोषित की जानी वाली योजनाएं सिर्फ लालच के अलावा कुछ नहीं हैं।
(updated on 29th nove 23)
=================
|
|
|