|
|
Detailed Discussion Forum
|
|
|
द्वारका प्रसाद धाकड़,एडवोकेट
-विधानसभा-विदिशा (बसपा)
इस विधानसभा क्षेत्र का दुर्भाग्य रहा है कि यहां पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने मिलकर कभी भी अपने उत्तरदायित्वों का पालन नहीं किया। उन्हें मतदाता चुनते रहे लेकिन मतदाताओं की जो आवश्यकता बिजली, स्वच्छ और मजबूत सड़कें, अतिक्रमण रहित यातायात सहित विभिन्न विषयों पर थीं वो उन्हें प्राप्त नहीं हो पाईं। अब बताईये रात के वक्त कुछ घंटों के लिए किसानों को उनकी फसल के लिए बिजली दी जाती है। कड़कड़ाती ठंड में किसान खेतों पर ही अपनी रात गुजारता है। वास्तविकता तो यह है कि किसान पहले भी परेशान था और आज भी है। मैंने जनता से यही सवाल किया कि आखिर इन दोनों पार्टियों ने इस क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया?और क्या होना चाहिये?
सड़कों के हालात पर कोई भी कह सकता है कि यहां पर सड़कों की तरफ किसी का ध्यान नहीं रहा। कमीशनखोरी के चलते सड़कें पूरी तरह से बिक गई हैं। सड़कों का डामरीकरण होता है लेकिन महीनों नहीं बल्कि चंद दिनों में वही सड़कें फिर से खराब हो जाती हैं। आखिर सड़कों के इन हालात पर क्यों कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है? हालात से दुखी और त्रस्त इस क्षेत्र के नागरिक हैं। वो अपनी समस्यायें आखिर किस जन प्रतिनिधि से कहें। उनके पास जनता के लिए समय ही नहीं है। जनसंपर्क के अभाव के कारण जन मसले इस क्षेत्र में कभी हल ही नहीं हो पाए। इस चुनाव में निश्चित रूप से मतदाताओं ने निर्णयक वोट दिया होगा।
(updated on 29th nove 23)
-----
|
|
|