पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने विशेष अभियान 3.0 का
|
|
|
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने विशेष अभियान 3.0 का सफलतापूर्वक समापन किया
नयी दिल्ली-पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) ने यहां पृथ्वी भवन स्थित अपने मुख्यालय और देश के विभिन्न स्थानों पर दस संस्थानों में आयोजित कार्यकलापों के माध्यम से विशेष अभियान 3.0 का सफलतापूर्वक समापन किया।
भारत सरकार का विशेष अभियान 3.0 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2023 को आरंभ किया गया था। यह 31 अक्टूबर, 2023 तक जारी रहा और सुशासन जैसे कि सार्वजनिक शिकायतों के मामलों का निपटान, स्क्रैप और अप्रयुक्त/ बंद फाइलें तथा स्वच्छता अभियान, जिसमें कार्यालय स्थानों को नया रूप देना शामिल है, की दिशा में स्वच्छता को संस्थागत बनाने पर केंद्रित था। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत दृष्टिकोण के साथ जुड़ा हुआ है।
विशेष अभियान 3.0 की तैयारी के रूप में, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ एम रविचंद्रन ने सितंबर 2023 में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एमओईएस मुख्यालय परिसर की स्थिति की समीक्षा की। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और उसके संस्थानों ने अक्टूबर 2023 में विशेष अभियान 3.0 के हिस्से के रूप में 62 स्वच्छता अभियान का संचालन किया। इनसे 7,375 वर्ग फुट स्थान मुक्घ्त कराने में मदद मिली। सार्वजनिक सेवा की भावना में और जन भागीदारी (सार्वजनिक भागीदारी) के विचार को आगे बढ़ाते हुए, मंत्रालय ने स्कूलों, समुद्र तटों, बस स्टॉप, अस्पताल परिसरों, तालाबों, पार्कों आदि में स्वच्छता अभियान के संचालन में मदद की। स्क्रैप के निपटान से मंत्रालय को 5,04,333 रूपये का लाभ हुआ।
(UPDATED ON 13TH NOVE 23)
|
|