दुबई में भारतीय मंडप का उद्घाटन
|
|
|
दुबई में भारतीय मंडप का उद्घाटन महावाणिज्य दूतावास राजनयिक सुनील कुमार ने किया
दुबई में जल, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरण-वेटेक्स और सौर प्रदर्शनी में तीस भारतीय कंपनियां भाग ले रही हैं। ये कंपनियां भारतीय उद्योग परिसंघ से जुडी हैं। भारतीय मंडप का उद्घाटन दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास में राजनयिक सुनील कुमार ने किया। इस प्रदर्शनी के जरिए संयुक्त अरब अमीरात के साथ द्विपक्षीय व्यापार के अवसर तलाशे जा रहे हैं।
यह प्रदर्शनी हर साल दुबई में आयोजित होती है। यह टिकाऊ तकनीक में अभिनव प्रयासों को प्रदर्शित करने तथा विश्वभर से उद्योग जगत के प्रमुखों, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों को एक साथ लाने का मंच प्रदान करती है। 15 नवम्बर से शुरू हुई प्रदर्शनी का कल अंतिम दिन है।
(updated on 16th nove 23)
|
|