|
|
विदेश से भारत में इलाज
|
|
|
विदेश से भारत में इलाज कराने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए 'वन स्टेप' पोर्टल डॉ. मंडाविया
भोपाल/नई दिल्ली--केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में ब्रांड इंडिया के निर्माण पर वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के साथ गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत अपने सर्वोत्कृष्ट स्वास्थ्य परितंत्र और विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के साथ पूरी दुनिया के लिए एक आकर्षण बन गया है। उन्होंने कहा कि, 'आज दुनिया के अलग-अलग देशों से लोग बड़ी संख्या में इलाज के लिए भारत आ रहे हैं। चिकित्सा पर्यटन को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'हील इन इंडिया' कार्यक्रम शुरू किया है। इसी तरह हमने 'हील बाई इंडिया' कार्यक्रम की भी शुरुआत की है। यह हमारे चिकित्सा कर्मियों को दुनिया भर में यात्रा करने और एक स्वस्थ वैश्विक समाज के निर्माण की दिशा में योगदान करने का अवसर प्रदान करेगा।
चिकित्सा उद्देश्य के साथ पर्यटन को और मजबूत करने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए डॉ. मनसुख मंडाविया ने इलाज के लिए भारत आने के इच्छुक लोगों के लिए दुनिया भर में स्थित भारतीय दूतावासों में सुविधा केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया। इसके अलावा, भारत में इलाज करा रहे लोगों से फीडबैक/प्रशंसापत्र प्राप्त करने के लिए एक प्रणाली स्थापित की जा सकती है। इससे हमें चिकित्सा पर्यटन को 'ब्रांड इंडिया' बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग विदेश से भारत में इलाज कराना चाहते हैं, उनके लिए विश्वसनीय जानकारी की सुविधा और सुगमता के लिए एक 'वन स्टेप' पोर्टल बनाया जा रहा है।
(UPDATED ON 12TH MAY 2022)
|
|
|